Vidisha News : विदिशा को मिली बड़ी सौगात: केंद्रीय मंत्री की मांग पर मुख्यमंत्री ने लगाई मुहर, विदिशा में बनेगा नगर निगम 

Vikash Kumar Yadav
1 Min Read
Vidisha News

Vidisha News : विदिशा में बनेगा नगर निगम। आस पास की पंचायत को जोड़कर विदिशा में नगर निगम बनाया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है। विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में नगर निगम बनाए जाने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, विदिशा में नगर निगम बनाया जाएगा। अगला चुनाव नगर निगम में होगा। राजधानी वृहद परियोजना के माध्यम से पीने के पानी और सड़क पर काम किया जाएगा। इस मास्टरप्लान से पूरा क्षेत्र बदलेगा। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को एक करने की घोषणा भी सीएम यादव ने की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में विदिशा में 177.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया है। इस कार्यक्रम में पीएम आवास योजना के तहत 3 हजार 932 घरों का गृह प्रवेश किया गया। मुख्यमंत्री ने गृह प्रवेश के लिए लोगों को सामग्री भी दी।

Chhindwara News : छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा, कुआं धंसने से फंसे तीन मजदूरों की मौत

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!