Singrauli News : मेरा संविधान मेरा अभिमान को केंद्र बिंदु में रखकर भाजपा संविधान गौरव अभियान को मूर्त रूप देने में लगी है

Vikash Kumar Yadav
4 Min Read
Singrauli News

Singrauli News : भारतीय जनता पार्टी की संविधान गौरव यात्रा अनवरत जारी है। 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के योगदान तथा संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को जन जन तक पहुंचाने के लिये भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जिले भर में आयोजित किये जा रहे‌ हैं। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व तथा जिलामंत्री विनोद चौबे की देख रेखा में विभिन्न प्रकार के संविधान जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा‌ है। जिले की तीनो विधानसभाओं तथा सिंगरौली, विंध्य नगर, जयंत , सरई, बैढ़न, रजनिया, रजमिलान, चितरंगी मंडलों में विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठी, स्कूलों में निबंध, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई तथा संविधान में बाबा साहब के योगदान तथा देश के‌ संघीय ढांचे में संविधान के महत्व संबंधित परिचर्चा सम्पन्न हुई। स्कूलों में प्रश्नोत्तरी तथा निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों के बीच बाबा साहब तथा संविधान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास पार्टी द्वारा जारी है।

अपने उद्बोधनों में जिलाध्यक्ष जी द्वारा संविधान के निर्माण से उसके लागू होने तक की चरणबद्ध जानकारी संगोष्ठियों तथा छात्रों के बीच दी। जिलाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश के संविधान और उसके निर्माताओं के प्रति जो निष्ठा हमारी पार्टी की है वो किसी और में नहीं। आज अपना राजनैतिक अस्तित्व संकट में देख कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां संविधान की प्रति लेकर‌ घूम रहे‌ हैं तथा संविधान की खोखली दलीलें पेश कर अपनी जमीन तलाशने में लगे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस सबका साथ और सबका विकास अवधारणा से हम‌ काम करते हैं वास्तव में वही संविधान का मूल है। हमारी पार्टी राष्ट्र प्रथम की अवधारणा रखती है अंबेडकर जी भी सच्चे राष्ट्रभक्त थे जिन्होंने संविधान की रचना में राष्ट्र के‌ हर एक नागरिक को समान धारा में लाकर देश के लिए अपना योगदान सुनिश्चित करने का सफल प्रयास किया है।

विधायक राम निवास शाह ने कहा कि जिन बाबा साहब के नाम पर आज कांग्रेस अपनी राजनीति कर रही हैं उनके जीते जी नेहरू ने कभी उनको सम्मान नहीं दिया। उनको चुनाव हरवाया, संसद में नहीं पहुंचने दिया तथा उनके निर्वाण के बाद भी उनकी स्मृति में कुछ भी नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी समर्थित संयुक्त मोर्चा की सरकार में बाबा साहब को भारत रत्न मिला। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बाबा साहब से जुड़े स्थानों को भारतीय जनता पार्टी ने पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया तथा उनको राष्ट्र नायक के रूप में सम्मानित किया। बाबा साहब को पाठ्यक्रमों में जोड़कर उनके योगदान को आज की पीढ़ी को बताने का काम हमारी सरकारें कर रही हैं।

जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि संविधान गौरव अभियान को सम्पन्न कराने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष आशा यादव, राजेश तिवारी, सरोज सिंह, अरविंद दुबे, जिला महामंत्री राजकुमार दुबे, जिलामंत्री पूनम गुप्ता वरिष्ठ नेता नरेश शाह समेत समस्त मंडल अध्यक्ष पूरी तन्मयता से काम कर रहे हैं।

Singrauli News : सिंगरौली पुलिस ने 10 चोरियों का किया खुलासा,19 लाख रुपये का मशरुका के साथ पांच आरोपी को किया गिरफ्तार 

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!