मध्य प्रदेश में भाजपा के एक नेता ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि कर्ज चुकाने के लिए कुछ लोग उन पर दबाव बना रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा के नगर महामंत्री और खटीक समाज जिलाध्यक्ष जितेंद्र मेवाफरोश ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना रविवार सुबह करीब 12 बजे की है।
परिवार के लोगों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वह बाहर निकले। जितेंद्र ने घर के बाहर खुद को गोली मारी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाई वीरेंद्र मेवाफरोश ने आरोप लगाया कि जितेंद्र को अंकित श्रीवास्तव और पार्षद रिंकू दुबे रुपयों के लेनदेन को लेकर लगातार टॉर्चर कर रहे थे। वो भाई से जमीन और घर उनके नाम करने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने बताया कि सहारा के पैसों को लेकर उनके बीच लेनदेन हुआ था। वह भाई को लागातार परेशान करते थे। लेनदेन कितने का था, यह नहीं पता। आज सुबह गोली चलने के बाद चीखने की आवाज आई। इसके बाद भाभी चिल्लाईं तो हम सब बाहर आए। तब घटना का पता चला। इन दोनों से परेशान होकर भाई ने ये कदम उठाया या उन्हें कोई दूसरा गोली मार गया, हमें इसकी जानकारी नहीं है।
वहीं, मृतक के भाई वीरेंद्र खटीक ने बताया कि जितेंद्र पहले सहारा कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करते थे। कंपनी के दिवालिया होने के बाद भाई ने कर्ज लेकर लोगों के पैसे दिए थे। कुछ पैसे भाजपा पार्षद रिंकू दुबे और उसके साथी अंकित के थे। जितेन्द्र के पिता रामसेवक खटीक ने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि बेटा ऐसा कदम उठा लेगा। शायद इसी दिन के लिए उसने रिवॉल्वर खरीदी थी। कर्ज से परेशान था। मैंने कई बार बोला कि कोई बात नहीं हम सब मिलकर कुछ न कुछ काम कर कर्ज को चुका देंगे। सहारा कंपनी के डूब जाने के बाद भाजपा नेता जितेंद्र मेवाफरोश ने दतिया में सब्जी का थोक व्यापार शुरू किया था। परिजन के मुताबिक काम ठीक-ठाक चल रहा था। इस व्यापार से परिवार को उम्मीद थी कि वह कर्ज से मुक्त हो जाएंगे।
Singrauli News : पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत