Singrauli News : बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बने डॉ. आर.डी. पाण्डेय

Vikash Kumar Yadav
1 Min Read

Singrauli News :  सिंगरौली जिले के वरिष्ठ समाजसेवी आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉक्टर आर डी पाण्डेय को बाल कल्याण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है व सदस्य के रूप में देवधर शर्मा,पूनम त्रिपाठी, पूनम मिश्रा, रीना सिंह परिहार की नियुक्ति की गयी है। इस सबंध में २८ फरवरी को मध्य प्रदेश राजपत्र में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

बाल कल्याण समिति का काम, बच्चों की देखभाल, संरक्षण, और सुरक्षा करना है. यह समिति, बच्चों से जुड़े मामलों की शिकायतों को भी सुलझाती है। बाल कल्याण समिति बच्चों की बुनियादी जरूरतों व सुरक्षा को सुनिश्चित करती है। बच्चों के विकास, उपचार और पुनर्वास की व्यवस्था तथा बच्चों के शोषण और दुर्व्यवहार की जांच करती है। साथ ही बच्चों के शोषण की जांच तथा अधिकारों की सुरक्षा व कानूनी सेवाओं तक पहुंचने में मदद करती है। इसके साथ ही समिति गुम हुये बच्चो के बारे जानकारी रखती है तथा कार्यवाही करती है। किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के तहत बाल कल्याण समिति गठित की जाती है तथा हर जिले में कम से कम एक बाल कल्याण समिति होती है।

डॉ. आर.डी.पाण्डेय को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बनने पर उनके चाहने वालों तथा सहयोगियों में हर्ष का माहौल है।

Singrauli News: पचौर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, हजारों भक्तों ने टेका मत्था

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!