Singrauli News : नगर निगम के 2 सेवानिवृत्त कर्मियों को निगम कार्यालय में दी गई भावपूर्ण विदाई - SNEWS MP

Singrauli News : नगर निगम के 2 सेवानिवृत्त कर्मियों को निगम कार्यालय में दी गई भावपूर्ण विदाई

thegyan392@gmail.com
2 Min Read
Singrauli News :

Singrauli News : नगर निगम सिंगरौली से सेवानिवृत्त हुए 2 कर्मियों को विगत दिवस समारोह पूर्वक विदाई दी गई। नगर निगम अध्यक्ष व आयुक्त सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने सहायक ग्रेड 1 सीताराम पाण्डेय वा वार्ड प्रभारी रामटहल तिवारी को उनकी सेवा पूर्ण होने पर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।

निगम सभागार में अध्यक्ष श्री देवेश पांडेय व आयुक्त श्री डी के शर्मा की उपस्थिति में सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक ग्रेड 1 श्री सीताराम पांडेय व वार्ड प्रभारी श्री राम टहल तिवारी को शॉल, श्रीफल प्रदान कर व पुष्पमाला पहना कर विदा किया गया।

 इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष ने कहा कि पांडेय जी व तिवारी जी दोनों ही जिम्मेदार कर्मचारी हमारे बीच से सेवानिवृत्त हुए एवं दोनों को हृदय से शुभकामनाएं। निगमायुक्त ने कहा कि यह पल हमारे लिए खुशी व दुख दोनों का होता है। उन्होनें दोनों ही कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि तिवारी जी ने अपना कार्य पूर्ण कुशलता से निभाया व पाण्डेय जी कभी भी अपने कार्य को लेकर विचलित नहीं हुए। नई पीढ़ी को आपसे मार्गदर्शन लेने की जरूरत है। इसी के साथ उन्होंने दोनों कर्मचारियों को आगे के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। समारोह में कार्यपालन यंत्री श्री व्ही बी उपाध्याय, उपायुक्त आर पी बैंस, पार्षद एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Singrauli News : प्रयागराज से सिंगरौली आ रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त,एक महिला की हुई मौत,21 घायल

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!