Singrauli News : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने गरीब बस्तियों में जाकर ऊनी वस्त्र का किया वितरण - SNEWS MP

Singrauli News : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने गरीब बस्तियों में जाकर ऊनी वस्त्र का किया वितरण

thegyan392@gmail.com
1 Min Read
Singrauli News

Singrauli News : विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार सुबह सिंगरौली नगर निगम वार्ड क्रमांक 1 सीटीईआई अंतर्गत गरीब बस्ती में जाकर छोटे बच्चों को ऊनी वस्त्र का वितरण किया।

इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित तिवारी ने बताया कि सोमवार रात भी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं मोरवा के अन्य चौराहों पर जाकर जरूरत मंदों को कंबल वितरण का कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कंबल वितरण का यह कार्यक्रम एक महीने तक अनर्वत जारी रहेगा। अमित तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में ऐसे कई गरीब परिवार हैं जिन्हें इस कड़कड़ाती ठंड में पर्याप्त वस्त्र नहीं मिल पाता है। जिसे देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के पदाधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया है कि ऐसे स्थान पर जाकर ऊनी वस्त्र एवं कंबल का वितरण किया जाना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित तिवारी समेत प्रदेश महासचिव सतेंद्र पासवान, जिलाध्यक्ष सुशील वर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुशीला सिंह, संभाग उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रहरि, शिक्षा सेल के संभाग अध्यक्ष राहुल सिंह, संभाग उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र त्रिपाठी व प्रमोद द्विवेदी मौजूद रहे।

MP Weather : सिंगरौली, सीधी समेत मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश की चेतावनी! IMD ने जारी की ताजा अपडेट

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!