MP News: बड़ी खबर! मार्बल का टुकड़ा गिरने से 1 मजदुर की हुई मौत अन्य 2 मजदुर हुए घायल - SNEWS MP

MP News: बड़ी खबर! मार्बल का टुकड़ा गिरने से 1 मजदुर की हुई मौत अन्य 2 मजदुर हुए घायल

thegyan392@gmail.com
2 Min Read
MP News

MP News: अभी-अभी मध्यप्रदेश के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमे आप लोगो को बता दें कि मध्यप्रदेश के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के मार्बल माइंस में शनिवार को तीन मजदूरो पर एक बड़ा सा मार्बल का टुकड़ा गिर गया जिससे 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए वही एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है।

मार्बल का टुकड़ा गिरने से हुआ हादसा

सूत्रों से मिले जानकारी के मुताबिक आप लोगो को बता दें कि मध्यप्रदेश के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के मार्बल माइंस में शनिवार को तीन मजदूरो पर एक बड़ा सा मार्बल का टुकड़ा गिर गया था जिसमे मशीन ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई थी जो सीधी जिला निवासी बुद्धिमान कोल स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र की कृष्णा मार्बल माइंस में मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था। वही अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल मजदूरो का जबलपुर निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

आपको बता दें कि मार्बल का टुकड़ा गिरने से जो हादसा हुआ था उसमे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और  मजदूरों के घायल होने पर माइंस प्रबंधन घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना ही घायल मजदूरों को जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज जारी है। वही इस मामले को लेकर स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया का कहना है कि मामले की जानकारी थाना में नही दी गई है। मामले में तीन मजदूरों के घायल होने और उसमें से एक कि मौत होने की जानकारी लगी है। स्थल का निरीक्षण किया गया है लेकिन वहां कोई नहीं मिला। जबलपुर से डायरी आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े-

Singrauli News : डीपीओ ने किया बड़ा कारनामा, जन्मतिथि में किया खेला,नौकरी की बढ़ा दिया 10 साल की अवधि

Singrauli News :  तहसीलदार एवं एसडीओपी ने नगर में किया फ्लैग मार्च

Singrauli News :  हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की धरोहर है: दीपाली

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!