Singrauli News : मुख्यमंत्री ने 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को जारी की 1574 करोड़ की राशि! जिले की 2 लाख 1 हजार 211 लाड़ली बहनों के खाते में आई लाड़ली बहना की राशि

Mahima Gupta
3 Min Read
Singrauli News

Singrauli News : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दमोह जिले के सिंग्रामपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना के 1.29 करोड़ बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1574 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 55 लाख हितग्राहियों को 332.71 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की। साथ ही सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना की 24 लाख बहनों के बैंक खाते में एलपीजी गैस सिलेंडर अनुदान की 28 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की गई। प्रत्येक सिलेण्डर 450 में दिया जा रहा है।

सिंगरौली जिले की लाड़ली बहना योजना की 2 लाख 1 हजार 211 बहनों के खाते में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की। प्रत्येक हितग्राही के बैंक खाते में 1250 रुपए की राशि अंतरित हुई। यह छोटी सी राशि महिलाओं के लिए बहुत बड़ा सहारा साबित हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आज हमारे प्रदेश की गौरव रानी दुर्गावती का 500वां जन्मदिवस है। साथ ही नवरात्रि का पावन पर्व है। इस अवसर पर बहनों के बैंक खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि जारी की गई है। इस राशि में आगे वृद्धि की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती के सम्मान में उनकी प्रथम राजधानी दमोह जिले के सिंग्रामपुर में आज मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसान परिवारों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने का निर्णय पारित किया गया है। सरकार किसानों के कल्याण के लिए सदैव प्रयास करती रहेगी। बैठक में जैन कल्याण बोर्ड के गठन का भी निर्णय लिया गया है। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रदेश के लाखों किसानों के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि की राशि जारी की है। पूरे प्रदेश के किसान प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करते हैं। लाड़ली बहना योजना के संबंध में लगातार दुष्प्रचार किया जा रहा है। इस योजना के लिए बजट में 18284 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

यह योजना निरंतर लागू रहेगी। समारोह में मुख्यमंत्री ने दमोह जिले के विकास से जुड़ी अनेक घोषणाएं की। राज्य स्तरीय समारोह का जिले भर में सजीव प्रसारण दिखाया गया। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश राम गुप्ता, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, परियोजना अधिकारी शैलेन्द्र साकेत, आरपी सिंह, विंदु उईके, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी सहित हितग्राहियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

 

Singrauli News : मोरवा के प्रतिष्ठित व्यवसाई रंगोली स्वीट्स प्रतिष्ठान के मालिक पवन अग्रवाल का 74 वर्ष की आयु में निधन

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!