Singrauli News : पुलिस मुख्यालय की मंशानुसार आज दिनांक 03-10-2024 से दिनांक 12-10-2024 तक विशेश जागरुकता अभियान अभिमन्यु चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक, निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी क्षेत्रो में विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु का संचालन आज दिनांक 03-10-2024 से प्रारंभ किया गया।
विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु का मुख्य उद्देश्य
यह है कि, विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है। अतः महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है कि समाज में लड़कों एवं पुरुषों को ना केवल महिला संबंधी अपराधों के लिए जागरूक किया जाए, बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाए। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरुक करने हेतु अभिमन्यु जागरूकता अभियान संचालित किया जाना है।
दिनांक 03-10-2024 से 12-10-2024 तक लगातार जारी रहेगा अभियान
बता दें कि यह अभियान दिनांक 03-10-2024 से शुरू होगा और लगातार 12-10-2024 तक संचालित होगा। जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों में कट आउट सेल्फी प्वाइंट लगाया जाकर प्रचार प्रसार किया जाएगा। विशेष जागरूकता अभियान में अधिक अधिक लोगों को जागरूक किया जायेगा।
इसी कड़ी में कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा शासकिय उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में उपस्थित होकर बालक/बालिकाओ को जागरुक किया गया।
पुलिस अधीक्षक नें बताया कि समाज में फैली कुरीतियों, दहेज प्रथा, लिंगभेद, अशिक्षा, अश्लिलता, असंवेदनशीलता एवं भ्रुण हत्या, रुढ़ीवादी, आदि के विषय में उत्कृष्ट विद्यालय के बालक-बालिकाओ से विस्तृत चर्चा कर उन्हे समाज में फैली बुराईयों से दुर रहने एवं शिक्षा के माध्यम से सजग रहने की समझाईस दी गई। साथ ही बच्चों के मन में स्थित प्रश्नो का निराकरण किया गया। साथ ही शपथ भी दिलाई गई।
किफायती कीमत में लॉन्च हो रही Activa 7G स्कूटर! एकदम स्टाइलिश लुक के साथ