जुन्नारदेव : कचरा डंपिंग यार्ड में आईय्याशी का अड्डा: नगर पालिका के कर्मचारीयों पर आरोप - SNEWS MP

जुन्नारदेव : कचरा डंपिंग यार्ड में आईय्याशी का अड्डा: नगर पालिका के कर्मचारीयों पर आरोप

thegyan392@gmail.com
2 Min Read

जुन्नारदेव : जुन्नारदेव के सोमाटेकड़ी में स्थित नगर पालिका के कचरा डंपिंग यार्ड में पिछले कुछ समय से कर्मचारियों की अनैतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। यह यार्ड शहर भर का कचरा नष्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जहां 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती की जाती है। हालांकि, इस यार्ड में कुछ कर्मचारियों ने इसे अपनी निजी मनोरंजन की जगह बना लिया था।

सूत्रों के अनुसार, इस यार्ड में सूरा और सुंदरीयों की महफिलें अक्सर सजती थीं। यहां तक कि एक सफ़ेद रंग की कार भी संदिग्ध परिस्थितियों में यार्ड में आती-जाती रहती थी, जो ना तो नगर पालिका से संबंधित थी और न ही किसी कर्मचारी के नाम पर रजिस्टर्ड थी।

मामले की भनक जब विभाग के उच्च अधिकारियों को लगी, तो महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जांच शुरू की गई और आरोपियों पर कार्रवाई की गई। मामले को दबाने की कोशिशें भी की गईं, लेकिन मीडिया में खबर फैलने के बाद विभाग को मजबूरन कर्मचारि को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड करना पड़ा।

हालांकि, यह पूरा मामला अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों ने इस घटना की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना बनाई है। इस घटना के बाद से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या अन्य कर्मचारियों को भी ऐसे अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं।

Singrauli News : सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत के बाद जमकर हुआ बवाल, कई परिवहन आग के हवाले

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!