MP Weather : मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेज; 16 जिलों में अलर्ट जारी

Mahima Gupta
3 Min Read
MP Weather

MP News : मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेज होने लगा है। बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के पहाड़ों पर पड़ने वाली बर्फ ने एमपी में भी ठंड़ी बढ़ा दी है। इन पहाड़ों से आने वाली हवाओं के कारण एमपी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया

उत्तर भारत में पहाड़ों की बर्फबारी के कारण अब मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के साथ शीतलहर चल रही है। उज्जैन में मंगलवार रात का पर 10 डिग्री पर आ गया है। वहीं दिन का तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस नापा गया है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। बताया जाता है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद मध्य प्रदेश में 20 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं आ रही हैं। वहीं मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से से देश के उत्तरी हिस्से तक 60 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल रही है। इस वजह से आने वाले अगले 4 दिन प्रदेश भर में शीतलहर का अलर्ट है।

बुधवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर-उज्जैन समेत प्रदेश के 16 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन और शाजापुर में कोल्ड डे रह सकता है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, इस समय पश्चिम-उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। वहीं, 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं। इन दोनों सिस्टम की वजह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में कोल्ड डे रहेगा। वहीं, सागर-जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में भी सर्द हवाएं चलेंगी।

मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ठिठुर गया है। इससे दिन और रात का टेम्प्रेचर 6 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 से 5 दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मंगलवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और शाजापुर में सर्द हवाएं चलीं। वहीं, यहां कोल्ड डे भी रहा। बदले मौसम की वजह से सभी शहरों में दिन का टेम्प्रेचर लुढ़क गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 23.4 डिग्री, इंदौर में 22.1 डिग्री, ग्वालियर में 23.2 डिग्री, उज्जैन में 23.5 डिग्री और जबलपुर में 22.0 डिग्री रहा।बताया जाता है कि दमोह, जबलपुर, सिवनी, नरसिंहपुर, सागर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, आगर-मालवा, धार में भी कोल्ड वेव चली है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि पचमढ़ी देश का दशहरा सबसे ठंडा शहर रहा है इसके साथ शाहजहांपुर रायसेन राजगढ़ धार जबलपुर और शिवानी के साथ नीमच जैसे कई जिलों में शीतलहर चली है।

Singrauli News : सिंगरौली में दिव्यांग बच्चों के लिए मूल्यांकन एवं चिन्ह का हुआ आयोजन 

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!