Singrauli News : शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय महदेईया में “स्वयंसिद्धा” विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन

Vikash Kumar Yadav
2 Min Read

Singrauli News : पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन व डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा अरुण कुमार सोनी की देखरेख में “स्वयंसिद्धा” विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति सशक्त बनाना, उनके अधिकारों और कानूनों की जानकारी देना तथा महिला अपराधों में कमी लाना है।

इसी क्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय महदेईया (चौकी क्षेत्र गोरबी, ब्लॉक चितरंगी) में 66 छात्राओं को आत्मरक्षा का तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को विभिन्न परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने के व्यावहारिक एवं प्रभावी उपाय सिखाए गए। यह प्रशिक्षण सेल्फ डिफेंस ग्रुप के तकनीकी निदेशक श्री गणेश सिंह विशाल एवं हेड कोच सुश्री खुशबू साकेत द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पाठक, शिक्षिका ममता पाण्डेय, रामकिशन प्रजापति, रश्मि सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि स्वयंसिद्धा अभियान के माध्यम से सिंगरौली पुलिस महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और किसी भी विषम परिस्थिति में स्वयं की रक्षा करने में सक्षम हो।

Singrauli News : बीते वर्ष बैढ़न से नाबालिग अपहृता को दमोह एवं 19 वर्षीय गुमशुदा को पुलिस ने सूरत से किया दस्तयाब

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!