Singrauli News : भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के कार्यालय में दिल्ली की प्रचंड विजय को लेकर विजय उत्सव का हुआ आयोजन

Vikash Kumar Yadav
3 Min Read

Singrauli News : जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व तथा विधायक राम निवास शाह एवं सीड़ा अध्यक्ष दिलीप शाह की विशेष उपस्थित में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी तथा ढोल नगाड़ों के साथ विजय उत्सव मनाया तथा एक दूसरे को बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं के बीच दिल्ली राज्य तथा अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा के उप चुनावों में मिली प्रचंड विजय पर गजब का उत्साह देखने को मिला। 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से भाजपाई गदगद नजर आये तथा प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते नजर आये।

अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व तथा उन पर जनता का जो विश्वास है ये उसकी जीत है। गृहमंत्री अमित शाह जी की रणनीति तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी की कुशल सांगठनिक क्षमता ने दिल्ली के झूठ को आज धराशाई कर दिया। आम आदमी पार्टी के फरेब और भ्रष्टाचार का किला आज पूरी तरह ध्वस्त हो गया तथा दिल्ली पूर्ण रूप से आपदा मुक्त हो गई। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव की प्रचंड विजय योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व को दर्शाती है जिन्होंने अयोध्या लोकसभा सीट का हिसाब इस उपचुनाव में पूरा कर दिया।

विधायक राम निवास शाह ने कहा कि इस प्रचंड विजय के बाद आज दिल्ली आपदा मुक्त हो गई है और दिल्ली अब विकास की नई गाथा लिखने जा रही है। विगत 10 वर्षों में दिल्ली की जनता ने भीषण आपदा देखी है और‌ अब‌ हमारे प्रधानमंत्री जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं गृहमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने आपदा को विदा कर दिया है तथा दिल्ली अब अपने आप में इतिहास बनाने जा रही है। दिल्ली की विजय के लिए विधायक ने‌ सभी कार्यकर्ताओं को बधाई प्रेषित की है।

विजय उत्सव में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह, सरोज शाह, अरविंद दुबे, जिलामंत्री विनोद चौबे, बविता जैन, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कमलेश वैश्य, सीमा जायसवाल, खेल प्रकोष्ठ संयोजक मृत्युंजय सिंह, वरिष्ठ नेता संपत शाह , लखपति वैश्य, ज्ञानप्रकाश गुप्ता, किरण सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, आशीष वैश्य, अर्जुन गुप्ता, दुर्गा कनौजिया, विकास अग्रवाल, अशोक शाह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Singrauli News : कोल कंट्रोलर , भारत सरकार ने किया एनसीएल का दौरा 

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!