Singrauli News : सिंगरौली जिले के 94 संबल श्रमिक परिवारों के खाते में मुख्यमंत्री ने आंतरित की 2 करोड़ 8 लाख की राहत राशि - SNEWS MP

Singrauli News : सिंगरौली जिले के 94 संबल श्रमिक परिवारों के खाते में मुख्यमंत्री ने आंतरित की 2 करोड़ 8 लाख की राहत राशि

thegyan392@gmail.com
2 Min Read

Singrauli News : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा मंत्रालय से प्रदेश के 10236 श्रमिक परिवारों के खाते में सिंगल क्लीक के माध्यम से 225 करोड़ रूपयें आंतरित किया गया। वही सिंगरौली जिलें 94 श्रमिक परिवारों के खाते में मुख्यमंत्री के द्वारा 2 करोड़ 8 लाख रूपयें आंतरित किया गय। विदित हो कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कराई जा रही मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना में असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराई जाती है. इस योजना में श्रमिकों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं. अब इस योजना में गिग वर्कर्स को भी अनुग्रह सहायता और अंत्येष्टि का लाभ मिलता है।

संबल योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक की दुर्घटना में मौत होने पर 4 लाख रुपए, सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए, स्थायी अपंगता पर 2 लाख तथा आंशिक अपंगता पर रुपये 1 लाख आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। पहली बार आधार से लिंक किए गए श्रमिक परिवारों को सहायता राशि प्रदान की जा रही है। संबल योजना प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसमें श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। मध्यप्रदेश सरकार ने संबल योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। संबल योजना में सभी योजनाओं जैसे अंत्येष्टी सहायता, मृत्यु अथवा दिव्यांगता पर अनुग्रह सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन योजना, प्रसूति सहायता, आयुष्मान भारत, राशन पर्ची आदि का लाभ दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष से सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, पार्षद संतोष शाह, श्रम अधिकारी नवनीत पाण्डेंय, राहुल प्रधान सहित संबल योजना हितग्राही परिवार उपस्थित रहे।

Singrauli News : 7 वर्ष से फरार आरोपी को जयंत पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!