Singrauli News : ऊर्जाधानी में जगह-जगह दुर्गे मां की प्रतिमाओं का हुआ स्थापना - SNEWS MP

Singrauli News : ऊर्जाधानी में जगह-जगह दुर्गे मां की प्रतिमाओं का हुआ स्थापना

thegyan392@gmail.com
1 Min Read

Singrauli News : शारदेय नवरात्रि के प्रथम दिन गुरूवार को मॉ आदिशक्ति शैलपुत्री की विधि विधान पूर्वक कलश स्थापना कर श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ शुरू कर दिया। वहीं ऊर्जाधानी में जगह-जगह सजाये गये पण्डालों में मॉ दुर्गे की प्रतिमायें स्थापित की गयी हैं।

नवरात्रि के प्रथम दिन गुरूवार की सुबह से ही मूर्तिकारों के यहॉ भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु मां दुर्गे की प्रतिमाओं में लेकर जयकारे लगाते हुये अपने गन्तव्य की ओर रवाना हो गये। दोपहर से ही पण्डालों में पुरोहितों के द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजन पाठ के साथ मातारानी की प्रतिमा स्थापित की गयी। वहीं श्रद्धालु सुबह से ही देवी मन्दिरों में पहुंच माता रानी की पूजा पाठ करते हुये मनोकामना पूर्ण करने के लिये माथा टेक आर्शीवाद मांगा। वहीं अधिकांश मातारानी के श्रद्धालु व्रत भी रखा हैं। साथ ही पण्डालों में जगह-जगह जवारे भी बोये गये हैं। समूचा ऊर्जाधानी आज से मॉ की भक्तिरस में डुबकी लगाने लगा है।

Singrauli News : युवक श्रमिक हत्या का आरोपी पहुंचा जेल! 24 घंटे अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही पुलिस

 

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!