Singrauli News : मुख्यमंत्री ने सोनकच्छ, देवास में आयोजित कार्यक्रम में किया 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ का अंतरण

Vikash Kumar Yadav
2 Min Read

Singrauli News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोनकच्छ देवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 1 करोड़ 21 लाख लाडाली बहनो के खाते में 1553 करोड़ की राशि आरंतरित की।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 81 लाख किसानो को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तीसरी किस्त के रूप में 1624 करोड़ रूपये आंतरित किये वही सामाजिक सुरंक्षा पेशन के तहत प्रदेश के 56 लाख हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ की राशि आंतरित की गई।

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा सिंगरौली जिले के किसान कल्याण योजना अंतर्गत पात्र 1 लाख 31 हजार 123 किसानों के खाते में रूपयें 26,22,4600 की राशि आंतरित की मुख्यमंत्री के द्वारा जिलें की 1 लाख 98 हजार 765 लाडली बहनो खाते में 24 करोड़ 46 लाख 45 हजार की राशि का अंतरण किया गया। वही सामाजिक सुरंक्षा योजना के तहत भी हितग्राहियो के खातो में मुख्यमंत्री द्वारा राशि का आंतरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट के एनआइसी से सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह, जनपद अध्यक्ष देवसर प्रणव पाठक, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, लाडली बहने, किसान भाई व्हीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

Singrauli News : वॉर्ड न. 38 तुलसी ढोटी में WBM सड़क निर्माण कार्य का हुआ भूमी पूजन 

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!