Singrauli News : भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ सुंदरकांड - SNEWS MP

Singrauli News : भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ सुंदरकांड

thegyan392@gmail.com
1 Min Read

Singrauli News : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिंगरौली में मंगलवार की शाम सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने अपने अध्यक्षीय पदभार सम्हालने के बाद ये पहला धार्मिक आयोजन किया था जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन में जिले के जनप्रतिनिधियों से लेकर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। सुंदरकांड के पाठ को पाठ कर्ताओं के साथ ही समस्त कार्यकर्ताओं ने गायन किया तथा भक्ति भाव में डूबते नजर आये।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, जिला उपाध्यक्ष सरोज शाह, जिला मंत्री विनोद चौबे, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, वरिष्ठ नेता वशिष्ठ पांडेय, एडवोकेट प्रदीप शाह, रविन्द्र चतुर्वेदी, कमलेश वैश्य, मृत्युंजय सिंह, किरण सोनी, हेमंत पांडे, आशीष शाह, अशोक शाह, शारदा शर्मा, उमेश विश्वकर्मा, सुनील सिंह, गोल्डी सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Singrauli News : अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली हुई जप्त

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!