Singrauli News : नगर निगम महिला क्लब की सदस्यों ने धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति का पर्व  - SNEWS MP

Singrauli News : नगर निगम महिला क्लब की सदस्यों ने धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति का पर्व 

thegyan392@gmail.com
1 Min Read

 Singrauli News : मकर संक्रांति का पर्व भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते है। इसे उत्तरायण के आरंभ के रूप में मनाया जाता है।इस दिन दान और पुण्य का विशेष महत्व है। त्योहर की पहचान तिल और गुड़ के व्यंजन इस त्योहार की पहचान हैं।नगर निगम परिवार की महिला क्लब की सदस्यों ने धूम धाम से मकर संक्रांति पर्व मनाया। क्लब की सदस्यों ने त्योहार का आयोजन कर एक दूसरे को गुड़ तिल खिलाकर केक काटकर त्योहर को मनाया एवं ट्राम सेंटर में पहुचकर चिकित्सालय में भर्ती मरीजो को गर्म कपड़े फल का वितरण किये। क्लब की सदस्यों ने मरीजो से उनका हाल चाल जाना एवं उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कमाना की।

 इस दौरान क्लब की सदस्य मीना बैस, सुधा उपाध्याय, मीनाक्षी तिवारी, रेनू सिंह, जागृती सिंह, आमला सिंह, साक्षी द्विवेदी, अंजू गोस्वामी, ईला शाहू सुमन पाण्डेय सहित महिला क्लब की सदस्य उपस्थित रही।

Singrauli News : युवा खुटार टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया 

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!