Singrauli News : धान से लोड तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा! एक युवक  की मौत  - SNEWS MP

Singrauli News : धान से लोड तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा! एक युवक  की मौत 

thegyan392@gmail.com
2 Min Read
Singrauli News

Singrauli News: बरगवां थाना क्षेत्र के उज्जैनी चौराहा के पास शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सड़क दुर्घटना के बाद मोके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों घटनास्थल पर पहुंचकर सूचना परिजनों के साथ-साथ पुलिस को दिया। आनन-फानन में घायलों को उपचार के के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल चालक का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उज्जैनी गांव निवासी रामलाल साकेत पिता अयोध्या प्रसाद साकेत उम्र 32 वर्ष एवं ट्रैक्टर मालिक मझौली निवासी श्यामबली वैश्य का भतीजा शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर पर धान की बोरी लोड कर बाजार लेकर जा रहा था। तभी उज्जैनी चोराहा के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार रामलाल साकेत सहित चालक दोनों बेहोशी हालत में हो गए। रामलाल के परिजन उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं घायल चालक का उपचार चल रहा है। पुलिस को घटना की जानकारी मिली है और वह उक्त हादसे की जांच-पड़ताल करने में लगी है।

Sidhi News : सीधी में राशन की दुकान से चोरी, 32 क्विंटल चावल, 39 क्विंटल गेहूं और 35 किलो नमक ले गए चोर 

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!