Singrauli News : 25वीं राज्य वुशु प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक एवं पांच कांस्य पदक पर सिंगरौली का कब्जा - SNEWS MP

Singrauli News : 25वीं राज्य वुशु प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक एवं पांच कांस्य पदक पर सिंगरौली का कब्जा

thegyan392@gmail.com
2 Min Read
Singrauli News

Singrauli News : 25वीं राज्य सीनियर व सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता में सिंगरौली के खिलाड़ियों ने 13 पदक के साथ अपनी ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराई है।

विगत दिनों सिवनी में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले के 9 खिलाड़ियों ने सिंगरौली जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सीनियर वर्ग में सिंगरौली की बेटी खुशबू साकेत ने 2 स्वर्ण पदक एवं वंदना प्रजापति ने 1 स्वर्ण पदक वहीं प्रतिभा रानी नायक ने 1 रजक पदक, अर्पिता बिस्वास ने 1 कांस्य पदक, अमन सेन ने 1 कांस्य पदक पर कब्जा जमा कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। वही सब जूनियर वर्ग में ईशान पटेल ने 2 रजक पदक, 1 कांस्य पदक, शौर्य पिपलिया ने 1 रजत पदक एवं 2 कांस्य पदक, आर्य ठाकुर ने 1 रजत पदक पर कब्जा जमा कर सिंगरौली जिले का नाम रोशन किया है।

विदित हो उपरोक्त प्रतियोगिता वुशु एसोसिएशन ऑफ म.प्र. के अध्यक्ष एनके त्रिपाठी आईपीएस के मार्गदर्शन में एवं सचिव विश्वामित्र अवार्डी भारतीय वुशु दल की कोच सारिका गुप्ता के तकनीकी देखरेख में सिवनी जिले में आयोजित की गई थी। जिसमें 41 जिले के 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उपरोक्त सफलता पर सिंगरौली जिला वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित राज ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

 

Singrauli News : घर में लगी आग ! डेढ़ लाख रुपए की स्पींक्लर पाइप,मवेशियों के लिए रखा भूसा एवं बुलेट बाइक जलकर खाक

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!