5 मिलियन साल पहले हुआ था इस नदी का निर्माण,कहलाता है दुनिया की सबसे बड़ी नदी

पूरे पृथ्वी पर करीब 1,50,000 नदियां हैं, जिनमें से करीब 165 ही नदियां प्रमुख हैं.

वहीं गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक दुनिया की सबसे बड़ी नदी नील नदी है जो 5 मिलियन साल पुराना हैं.

यह नदी उत्तर-पूर्वी अफ़्रीका में बहती है और इसकी लंबाई 6,650 किलोमीटर है.

नील नदी का उद्गम स्थल

नील नदी अफ़्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया झील से निकलती है और सहारा मरूस्थल के पूर्वी हिस्सों को पार करते हुए उत्तरी भूमध्य सागर में मिल जाती है.

नील नदी को अफ़्रीकी नदियों का जनक कहा जाता है. यह नदी मिस्र की जीवन रेखा है. इसके बिना मिस्र एक रेगिस्तान होता.

नील नदी को खूंखार मगरमच्छों के लिए भी जाना जाता है.

नील नदी की दो प्रमुख सहायक नदियां हैं, व्हाइट नील और ब्लू नील, जो सूडान की राजधानी खार्तूम में मिलती हैं.

Next : सिंगरौली जिले में स्थित है 1500 साल पुराना ऐतिहासिक गुफा, गर्मियों में घूमने के लिए है बेस्ट जगह