स्वादिष्ट गोलगप्पे खाने है तो सिंगरौली जिले के इस इलाके में चले जाइये, एक बार खाएंगे तो बार-बार जायेंगे...

गोलगप्पे खाने सबको पसंद होते है फिर चाहे तो लड़की हो या लड़का। 

गोलगप्पे का नाम सुनकर ही लड़कियों के मुँह में पानी आ जाता है। 

खासकर के अगर लड़कियां अपने मनपसंद के स्वादिस्ट गोलगप्पे खा ले तो उनका दिन बन जाता है। 

सिंगरौली जिले के वैढ़न शहर में एक ऐसी गोलगप्पे की दुकान है जहाँ पर स्वादिष्ट गोलगप्पे मिलते है। 

वैढ़न शहर के बिलौंजी में आरएन चाट भंडार एवं जोखू-लकी चाट भंडार नाम के ठेले लगते है। 

इस ठेले पर स्वादिष्ट गोलगप्पे खाने के लिए लोगो को लाइन लगाना पड़ता है। 

यहाँ पर सिर्फ वैढ़न शहर के लोग नहीं बल्कि सिंगरौली जिले के कई लोग गोलगप्पे खाने आते है, और स्वादिस्ट गोलगप्पे खाते हुए गोलगप्पे बनाने वाले की खूब तारीफ करते है। 

दूर-दूर से लोग यहाँ पर चाट और फुल्की खाने के लिए आते है।

वैसे तो हर जगह स्वादिस्ट गोलगप्पे मिलते है लेकिन यहाँ पर गोलगप्पे के स्वाद की बात ही कुछ अलग है। 

आप जब भी सिंगरौली जिले के वैढ़न शहर में आये तो आरएन चाट भंडार एवं जोखू-लकी चाट भंडार के ठेले पर स्वादिस्ट गोलगप्पे जरूर खाये।