धरती का इकलौता सांप जो बनाता है अपना घोंसला, गजब का होता है दिमाग

Vikash Kumar Yadav
2 Min Read

दुनिया में एक से बढ़कर एक जहरीले सांप हैं लेकिन एक इकलौता सांप है जो अपना खुद का घोसला बनाकर अंडे देता है। पूरी दुनिया में सांपों की करीब 3,971 प्रजातियां पाई जाती हैं और इनमें से करीब 600 प्रजातियां जहरीली होती हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरह के सांप पाए जाते हैं। कोई जहरीला होता है तो कोई कम जहरीला। कुछ सांप हवा में उड़ सकते हैं तो कई सांपों में ऐसी क्षमता होती है कि वो दूर से ही अपने शिकार का पता कर सकते हैं।

कहां अंडे देते हैं सांप

मुख्य रूप से सांप चट्टानों के नीचे या फिर किसी जानवर के बने बिल में अंडे देते हैं। लेकिन एक सांप ऐसा है जो खुद का घोंसला बनाकर अंडे देता है।

सांपों का राजा

आगे बढ़ने से पहले बता दें कि, जिस तरह जंगल का राजा शेर को कहते हैं उसी तरह सांपों का भी राजा होता है जिसका नाम है ‘किंग कोबरा’। ये दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। किंग कोबरा रणनीतिक तरीके से शिकार करता है।

नर या मादा कौन बनाता है घोंसला

नर किंग कोबरा सांप जहां भी होते हैं उस क्षेत्र में अन्य कोई सांप नहीं घुस सकता है। कई शोधकर्ताओं ने बताया गया है मादा किंग कोबरा एकमात्र वो सांप है जो अपने अंडों के लिए घोंसला बनाती है। मादा किंग कोबरा पत्तियां, टहनियों और अन्य चीजों को इकट्ठा कर घोंसला बनाती है।

Singrauli News : नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!