Singrauli News : 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी पकड़ाया

Singrauli News : खुटार निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को खुटार चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस नै बताया कि आरोपी शिवेंद्र नामदेव पिता बाबूलाल नामदेव निवासी लंघाडोल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कुछ महीने पहले खुटार में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया, उसके बाद किशोरी को बहला-फुसलाकर बाहर ले गया, जहां पर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आरोपी के चुंगल से भागी किशोरी किसी तरह खुटार पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन शिकायत लेकर खुटार चौकी पुलिस ने पास पहुंचे। पौड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी, तभी सोमवार को चौकी प्रभारी रामजी शर्मा को जानकारी लगी कि आरोपी अपने घर में देखा गया है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ये ख़बरें भी पढ़े : 

Petrol Diesel Price Today MP :  सुबह होते ही तेल कंपनियों ने जारी किया मंगलवार का पेट्रोल और डीजल का ताजा रेट, यहां जानिए मध्य प्रदेश में चल रहे पेट्रोल डीजल का ताजा भाव 

Singrauli News : आज से प्रभावी हुए नए आपराधिक कानून को लेकर मोरवा पुलिस ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

Singrauli News : नए कानून को लेकर बरगवां पुलिस द्वारा जनसंवाद आयोजित

Singrauli News : जिले में पदस्थ 07 सहायक उपनिरीक्षक को कार्यवाहक उपनिरीक्षक के पद पर हुई पदोन्नति , पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

Singrauli NCL News : एनसीएल ने देश में सौर ऊर्जा की संभावनाओं पर आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम

Singrauli News : एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत 5 जुलाई से किया जायेगा वृक्षारोपण

Leave a Comment