Singrauli News : कड़ी धूप का असर अब रोजमर्रा के खानपान में असर दिखाई देने लगा है। आलम यह है कि टमाटर इतना लालहो गया है कि उसकी क ीमत 80 रूपये प्रति किलो पहुंच गया है। हारी सब्जियों के दामों में बेतहाशा वूद्धि में गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारजनों को चिंता में डालते हुये हरी सब्जी को उनसे दूर कर दे रही है।
गौरतबल है कि इस वर्ष प्रचंड गर्मी ने सभी को झकझोर कर रख दी है। भीषण गर्मी के चलते सब्जियों के उत्पादन पर व्यापक विपरित प्रभाव पड़ा है। सब्जी फसलों के कारोबारी बृजलाल साहू, छोटे साहू बतातें है कि इस वर्ष मई, जून महीने में सब्जियों के फूल गर्मी के चलते झड़़ जा रहे थे। सिचाई का विशेष प्रभाव नही पड़ रहा था। सब्जियों के करीब 60 प्रतिशत फूल झड़ना आम बात हो चुकी थी । इसी के वजह से सब्जियों के दाम में बेतहाशा हुई है और आगे आने वाले दिनों में सब्जियों की कीमत और बढ़ेगी। यहां बताते चले की आलू एवं टमाटर भी 40 प्रति किलो बिक रही है। वही रेरूआ भी 30 से 40 रूपये, मूली 40 रूपये एवं कु ंदुरू 60 रूपये व बेलैती तथा कटहर भी 40 रूपये प्रति किलो बिक रही है। फूल गोभी 80 एवं पात गोभी 60 रूपये प्रति किलो बिक रही है। ऐसे हालात में गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारजनों की थालियों से हरी सब्जियां दूर होती जा रही है।
सब्जियों के नाम कीमत केजी में टमाटर 80 रूपया किलो
सब्जी | कीमत (रुपये/किलो) |
---|---|
टमाटर | 80 |
परवर | 80 |
बैंगन | 60 |
बरबटी | 80 |
खीरा | 40 |
लौकी | 40 |
करैला | 80 |
मिर्चा | 120 |
लहसुन | 300 |
धनिया पत्ती | 400 |
अदरक | 250 |
भिन्डी | 40 |
गाजर | 60 |
प्याज | 40 |
ये ख़बरें भी पढ़े :