Singrauli News : रविवार को प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली जिला प्रदेश के उत्कृष्ट जिलों में स्थान बनाने में सफल रहा है। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व एवं जिलामंत्री पूनम गुप्ता के प्रभार मे ये कार्यक्रम पूरे जिले में आयोजित किया गया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर इस कार्यक्रम का आयोजन होना था जिसमें जिले भर के प्रत्येक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि को अपने बूथ पर इस कार्यक्रम में सम्मिलित होना था तथा सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण करना था।
वरिष्ठ नेताओं की श्रेणी में प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह बूथ क्रमांक 20, विधायक रामनिवास शाह सिंगरौली बूथ क्रमांक 130, विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम बूथ क्रमांक 158, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल बूथ क्रमांक 23, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी बूथ क्रमांक 189, जिलामंत्री विनोद चौबे बूथ क्रमांक 112 पर रहकर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया।
जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने बताया कि वो स्वयं बूथ क्रमांक 127 पे उपस्थित थे और उन्होंने बताया कि जिले भर के 985 बूथों में 820 बूथों पर ये कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रदेश से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिला मन की बात कार्यक्रम में पहली पारी उत्कृष्ट स्थान पर है जो अपने आप में रिकॉर्ड है। जिलाध्यक्ष ने समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जिले तथा मंडल के पदाधिकारियों, मोर्चे के पदाधिकारियों तथा बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है तथा उनका आभार व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेरे अध्यक्षता में ये पहला कार्यक्रम था और इसकी सफलता का मैं पूरा श्रेय अपने उर्जावान कार्यकर्ताओं को देना चाहता हूं तथा उनका ऐसे ही सहयोग मिलता रहा तो भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली का संगठन प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान पर बरकरार रहेगा।
Bhopal News : प्रभात साहित्य परिषद द्वारा तरही ग़ज़ल गोष्ठी का हुआ सफल आयोजन