Singrauli News : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन 

Mahima Gupta
5 Min Read

Singrauli News : गुरुवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी धारणा प्रदर्शन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में प्रोटेस्ट करते हुए राजीव चौक माजन मोड से कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम द्वारा जिला कलेक्टर सिंगरौली को गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन l

शहर अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चंदेल जी एवं ग्रामीण अध्यक्ष श्री ज्ञानेंद्र द्विवेदी जी द्वारा संयुक्त जानकारी देते बताया गया कि 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा सदन में भारत के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के द्वारा संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए उनके भारत रत्न पर टिप्पणी की गई जबकि उनको भारत रत्न 1990 में बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन की सरकार के साथ बीजेपी के शासनकाल में मिला तो था परंतु मान्यवर काशीराम जी के प्रयासों से शर्तों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देना पड़ा था।

आज भारत के गृहमंत्री मान्यवर काशीराम साहब के प्रयासों की तौहिनी कर अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए बाबा साहब एवं मान्यवर काशीराम साहब दोनों का अपमान कर रहे हैं।

भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक की अद्वितीय विरासत का अपमान हैं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं।

एक संवैधानिक पदासीन व्यक्ति के द्वारा इस तरह के बयान बेहद अपमानजनक हैं और हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है। डॉ. अंबेडकर समानता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है और हमारे राष्ट्र की सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं गृहमंत्री के द्वारा ऐसे महापुरुष एवं संविधान के नियमों, उसके आदर्शों के विरुद्ध अपमानित भाषण देने के वजह से अनुसूचित जाति, जनजाति, गरीब तबके के लोग साथ ही साथ विपक्ष की भूमिका निभा रही इंडिया गठबंधन की नेतृत्वकर्ता कांग्रेस पार्टी उसके पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहुत आहत हुए हैं।

अतः जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर एवं ग्रामीण महामहिम राज्यपाल महोदय से ज्ञापन प्रस्तुत कर निवेदन करती है कि भारत के गृह मंत्री के पद पर ऐसे व्यक्ति का पदासीन रहना देश के लिए खतरे की निशानी है, तत्काल इस्तीफा दिलाने की कृपा करें। अन्यथा पूरे देश में एक साथ भारतीय जनता पार्टी एवं गृह मंत्री के खिलाफ धरना प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

 उक्त अवसर पर निम्न की रही उपस्थिति

राम अशोक शर्मा मधु शर्मा रविंद्र द्विवेदी विनोद सिंह मनोज दुबे रविकांत सोनी कृष्णा प्रसाद साहू देवपति सिंह वैश्य चंद्रिका प्रसाद पांडेय अशोक सिंह पैगाम बालमुकुंद सिंह परिहार अमित द्विवेदी शिवप्रसाद शर्मा हरिश्चंद्र यादवसुषमा वर्मा बंतो कौर अनिल बैस बबुआ सिंह सुदामा प्रसाद कुशवाहा तुला प्रसाद कुशवाहा केपी सिंह रामलल्लू कुशवाहा प्रवीण सिंह उपेंद्र द्विवेदी अनिल सिंह विद्यासागर बैस मुकेश शर्मा रामदयाल शाह हनुमान जायसवाल अजय सिंह डब्बू पंकज पांडेय श्रवण वैश्य अनुज शर्मा विद्यापति शाह रामाश्रय शाह चंदेलाल साह सविता प्रजापति अतर सिंह मानप्रसाद वैश्य चंद्रिका प्रसाद वैश्य मोनीष खान मकसूद रजा याकूब अंसारी विनय मास्टर सविता प्रजापति अनिल वर्मा केपी सिंह तुला कुशवाहा वंशबहादुर वर्मा इस्लामुद्दीन गौरव चौरसिया रामाश्रय शाह विद्यापति शाह संतोष शाह अखिलेश शाह विद्यासागर वैश्य पप्पू सिंह परिहार नंदकिशोर सिंह बीके श्रीवास्तव बीएन त्रिपाठी अनिल वर्मा प्रहलाद शाह अनिल सोनी अवनीश दुबे अतर सिंह मुकेश शर्मा मणिराज सिंह ललित सिंह शिवसागर विश्वकर्मा राजकुमारी कोल सत्यनारायण वैश्य इत्यादि सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Singrauli News : हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को हुआ आजीवन कारावास

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!