Akshaya Tritiya Easy Rangoli 2024 : अपने घर आंगन को सजाएं इन आसान रंगोली के साथ,देखिये सुन्दर डिजाइन

Akshaya Tritiya Easy Rangoli 2024 :  अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है,इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर समुद्र व गङ्गा स्नान करके और शान्त चित्त होकर, भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने का प्रावधान है। नैवेद्य में जौ व गेहूँ का सत्तू, ककड़ी और चने की दाल अर्पित किया जाता है। तत्पश्चात फल, फूल, पात्र, तथा वस्त्र आदि दान करके ब्राह्मणों को दक्षिणा दी जाती है। इसके साथ-साथ अक्षय तृतीया के दिन लोग अपने घरों में रंगोली बनाकर भगवान का स्वागत करते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Akshaya Tritiya Easy Rangoli 2024

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है इस दिन रंगोली बनाना शुद्धता, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रंगोली समृद्धि, सौभाग्य और खुशी लाने के लिए बनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन रंगोली बनाने से भगवान प्रसन्न होते हैं, तो अगर आप भी इस अक्षय तृतीया अपने घर और आंगन में रंगोली बनाने के बारे में सोच रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि किस प्रकार का डिजाइन बनाया तो आपके लिए कुछ सबसे आसान डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं.

1. अक्षय तृतीया पर बनाएं धार्मिक रंगोली

Akshaya Tritiya Easy Rangoli 2024

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आप अपने घर और आंगन में धार्मिक रंगोली बनाकर सजा सकते हैं ऐसा कहा जाता है कि धार्मिक रंगोली बनाने से भगवान प्रसन्न होते हैं वही धार्मिक रंगोली आमतौर पर देवी-देवताओं, जैसे भगवान विष्णु, भगवान शिव, या देवी लक्ष्मी की छवियों को दर्शाती है। इन रंगोली को बनाने के लिए अक्सर चावल के आटे, रंगों और फूलों का उपयोग किया जाता है। ध्यान रहे इस प्रकार का रंगोली बनाते समय साफ और स्वच्छ जगह का चुनाव करना काफी महत्वपूर्ण होता है.

2. अक्षय तृतीया पर बनाएं कलश रंगोली (Kalash Rangoli)

Akshaya Tritiya Easy Rangoli 2024

कलश रंगोली, अक्षय तृतीया पर बनाई जाने वाली एक विशेष प्रकार की रंगोली है। यह एक पवित्र कलश (घड़ा) का चित्रण करती है, जो समृद्धि, शुभता और जीवन का प्रतीक है। कि अक्षय तृतीया अपने घर और आंगन में कलश रंगोली जरूर बनाएं ऐसा कहा जाता है कि कलश रंगोली  बनाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। वही कलश रंगोली को अधिक आकर्षक बनाने के लिए मोती, सेक्विन या अन्य सजावटी वस्तुओं का उपयोग कर सकते हैं।कलश रंगोली बनाते समय, आप मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं या भगवान विष्णु की पूजा कर सकते हैं।

3. Akshaya Tritiya Rangoli Simple

Akshaya Tritiya Easy Rangoli 2024

अगर आप इस अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर अपने घर और आंगन में सबसे सिंपल रंगोली की डिजाइन बनाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए फोटो के अनुसार आप सबसे सिंपल रंगोली बना सकते हैं. सिंपल रंगोली चावल का आटा,रंगीन पाउडर,दीपक और फूलों की मदद से बड़े ही आराम से बना सकते हैं.

4. अक्षय तृतीया पर बनाएं फूलों की रंगोली

Akshaya Tritiya Easy Rangoli 2024

फूलों की रंगोली बनाना शुभ माना जाता है वही फूलों की रंगोली बनाना काफी आसान भी है आप विभिन्न रंगों के ताजे फूलों का उपयोग करके सुंदर और रंगीन डिजाइन बना सकते हैं। फूलों की रंगोली प्रकृति की सुंदरता का प्रतीक है और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है। नीचे दिए गए फोटो के अनुसार आप अपने घर आंगन में फूलों की रंगोली बना सकते हैं .

5. Akshaya Tritiya Rangoli Simple With Dots

Akshaya Tritiya Easy Rangoli 2024

आजकल लोग Simple With Dots बनाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. डॉट रंगोली, रंगोली बनाने का एक सरल और पारंपरिक तरीका है। यह चावल के आटे या रंगीन पाउडर का उपयोग करके बनाई जाती है और इसमें विभिन्न आकार और पैटर्न बनाने के लिए डॉट्स का उपयोग किया जाता है। Dots रंगोली समृद्धि, शुभता का प्रतीक माना जाता है.

ये ख़बरे भी पढ़े : Saria-Cement Price Today 10 May 2024: ये क्या हुआ? अक्षय तृतीया के दिन सरिया-सीमेंट का दाम फिर से गिर गया, जानें आपके शहर का रेट

Leave a Comment