MP News : डिंडोरी में सोमवार को तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान गिरने से मलबे में दबने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। दो बुरी तरह घायल हो गए। हादसा गाड़ासरई थाना क्षेत्र के करबेमट्ठा गांव में सुबह करीब 5 बजे हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर मलबे में दबे मजदूरों को लोहे के एंगल काटकर बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए गाड़ासरई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक निर्माणाधीन मकान मंडला जिले के बिछिया निवासी अयोध्या राय का है। पिछले 8 महीने से तीनों मजदूर इसी में रह रहे थे। सुबह मकान भरभराकर गिर गया। इससे पहले कि उनकी नींद खुल पाती, वो मलबे में दब गए। मकान गिरने की तेज आवाज आने के बाद आसपास के लोग बाहर निकल आए और उन्होंने तुरंत लेंटर का सरिया काटकर उन्हें निकालने का प्रयास किया। इसमें उन्हें करीब एक घंटा लग गया। बताया जा रहा है कि मकान का हादसे में मोरध्वज उर्फ छोटू (30) की मौत हो गई। घायल जागेश्वर पिता भोग सिंह और शंकर पिता जगदीश बंजारा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मामले की जांच की जा रही है। करीब एक घंटे तक रेस्क्यू चला।
ये ख़बरें भी पढ़े :