सिंगरौली के इस जगह पर रावण ने अपनी पत्नी से रचाया था गंधर्व विवाह
मध्य प्रदेश का सिंगरौली प्राकृतिक सौंदर्य और प्राचीन इतिहास के लिए जाना जाता है।
प्राचीन काल में, सिंगरौली का क्षेत्र घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ था।
इस शांत और रहस्यमयी वातावरण में रावण ने अपनी पत्नी से एक गुप्त गंधर्व विवाह रचाया था।
जिले में माडा की गुफाएं स्थित है, इसके बारे में कहा जाता है कि यह रावण और उनकी पत्नी का निवास स्थान था।
इस गुफा में आज भी कुछ प्राचीन चित्र और चिन्ह देखने को मिलते हैं, जो इस कहानी को और अधिक रोचक बनाते हैं।
सिंगरौली अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं। कहा जाता है कि रावण और उनकी पत्नी इन स्थानों पर घूमते थे और प्रकृति का आनंद लेते थे।
माडा की गुफाएं सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न से 30 किलोमीटर की दूरी पर जंगल के बीचो-बीचो स्थित है.