MP News : 3 मंजिला निर्माणाधीन मकान गिरा, एक मजदूर की मौत, दो घायल लेंटर का सरिया काटकर मलबे में फंसे मजदूरों को निकाला

MP News : डिंडोरी में सोमवार को तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान गिरने से मलबे में दबने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। दो बुरी तरह घायल हो गए। हादसा गाड़ासरई थाना क्षेत्र के करबेमट्ठा गांव में सुबह करीब 5 बजे हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर मलबे में दबे मजदूरों को लोहे के एंगल काटकर बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए गाड़ासरई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक निर्माणाधीन मकान मंडला जिले के बिछिया निवासी अयोध्या राय का है। पिछले 8 महीने से तीनों मजदूर इसी में रह रहे थे। सुबह मकान भरभराकर गिर गया। इससे पहले कि उनकी नींद खुल पाती, वो मलबे में दब गए। मकान गिरने की तेज आवाज आने के बाद आसपास के लोग बाहर निकल आए और उन्होंने तुरंत लेंटर का सरिया काटकर उन्हें निकालने का प्रयास किया। इसमें उन्हें करीब एक घंटा लग गया। बताया जा रहा है कि मकान का हादसे में मोरध्वज उर्फ छोटू (30) की मौत हो गई। घायल जागेश्वर पिता भोग सिंह और शंकर पिता जगदीश बंजारा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मामले की जांच की जा रही है। करीब एक घंटे तक रेस्क्यू चला।

ये ख़बरें भी पढ़े : 

Singrauli News : सिंगरौली जिले में आकाशीय बिजली से रोजाना मौतें,घर पर आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

Singrauli News  : सिंगरौली के झुरही जंगल के पास अनियंत्रित होकर पलटा डीजल लोड टैंकर,तेल उठाने के लिए टूट पड़ें लोग 

LPG Price Cut : 1 जुलाई 2024 से घट गए सिलेंडर के रेट यहां जानिए देश के अलग-अलग शहरों में सिलेंडर का ताजा रेट 

Singrauli News : सिंगरौली में हरी सब्जी सहित आलू-प्याज के कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि ,रसोइयों का बजट बिगड़ा

Singrauli News : दिहाड़ी मजदूरों से भी कम है जिला चिकित्सालय में ड्यूटी देने वाले निजी सुरक्षा गार्डो का मानदेय

Leave a Comment